फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cold in the morning and evening, feeling of heat in the afternoon

सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी का एहसास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cold in the morning and evening, feeling of heat in the afternoon
हल्द्वानी। मौसम के बदले मिजाज से सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी जिले में शनिवार की रात से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हल्के ठंड का एहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही तपिश से गर्मी हुई। अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण छह मार्च से मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और देहरादून में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed