फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cold, ice is dislodged from the hot mix asphalt

ठंड, पाले में हाटमिक्स कराने से उखड़ रहा है डामर

Wed, 21 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 21 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन

जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड के मौसम के बीच कई सड़कों पर डामरीकरण कराया जा रहा है। इससे डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थिति यह है कि सड़कों पर होने वाला हाटमिक्स रात में पाला पड़ने के कारण दो-तीन दिन के भीतर ही उखड़ जा रहा है जिससे सड़कों में पहले की तरह की गड्ढे दिखने लगे हैं।

विज्ञापन


औद्योगिक घाटी भीमताल की सड़कों में लोनिवि द्वारा कराए जा रहे हाटमिक्स में कई खामियां उजागर हो रही  हैं। कुछ समय पहले प्रदेश सरकार के निर्माण समिति के सलाहकार देवेंद्र चनौतिया ने ठंड में कराए जा रहे हाटमिक्स कार्य को रुकवा दिया था, कुछ दिन काम बंद रहा लेकिन बाद में गुपचुप तरीके से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


लोनिवि अब खुटानी से भीमताल की ओर हाटमिक्स करा रहा है। यहां भी कई जगह हाटमिक्स होने के बाद सड़कों में गड्ढे पड़ गए हैं या फिर डामर उखड़कर सड़क में बिखर गया है। इधर, रामगढ़ ब्लाक के ल्वेशाल-कालापाथर और भवाली-मुक्तेश्वर रोड में दुत्कानेधार से कसियालेख तक वर्तमान में हाटमिक्स काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोगों का कहना है कि रात में पाला पड़ने के कारण हाटमिक्स एक दो दिन के भीतर ही सड़क से उखड़ जा रहा है। बता दें कि वर्तमान में धारी ब्लाक के पदमपुरी-बबियाड़ रोड में लाखों रुपये खर्च कर हाटमिक्स का कार्य कराया गया है। इस रोड में लगभग दस किलोमीटर तक हाटमिक्स का काम हो चुका है। ग्राम प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष युगल किशोर बताते हैं कि ठंड के मौसम में होने वाला डामरीकरण ज्यादा दिनों तक सड़कों पर नहीं टिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed