{"_id":"693b2c6536bd97898f0a2ad9","slug":"cm-will-inaugurate-and-lay-the-foundation-stone-of-schemes-worth-rs-112-crore-nainital-news-c-418-1-shld1006-1920-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीएम करेंगे 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीएम करेंगे 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
Fri, 12 Dec 2025 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को धारी ब्लॉक स्थित हिमगिरी स्टेडियम लेटीबुंगा में पहुंचेंगे। सीएम धामी जिले की 112.34 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
सीएम भवाली-सेनिटोरियम बाईपास फेस वन में 4.30 करोड़, फेस टू में 11.30 करोड़ और लालकुआं में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 19.48 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का लोकार्पण करेंगे। हल्द्वानी-गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य फेस वन (14.30 करोड़) और पंगोट-दचौरी मार्ग के नवनिर्माण (8.19 करोड़) का शिलान्यास करेंगे। सीएम अन्य योजनाओं में भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को जिले में 112.34 करोड़ की कुल 17 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। संवाद