{"_id":"57a78d114f1c1b2f1a2b94b4","slug":"cm-will-file-affidavit-on-monday-in-the-sting-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग मामले में सीएम सोमवार को करेंगे प्रति शपथपत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टिंग मामले में सीएम सोमवार को करेंगे प्रति शपथपत्र दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट में उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत के स्टिंग प्रकरण के मामले में वह सोमवार को प्रति शपथपत्र दाखिल कर सकते हैं। यह जानकारी हाईकोर्ट के स्थानीय अधिवक्ता विकास बहुगुणा ने दी। इस प्रकरण पर सुनवाई 20 अगस्त को होगी।
बता दें कि पूर्व में सीएम हरीश रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर स्टिंग प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने को चुनौती देते हुए कहा था कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई से न कराई जाए।
क्योंकि कैबिनेट की बैठक में सीबीआई जांच की संस्तुति को वापस ले लिया गया था। इस प्रकरण पर सीबीआई की ओर से पूर्व में जवाब दाखिल कर दिया गया था। अब सीबीआई के जवाब का प्रतिशपथ पत्र सीएम हरीश रावत सोमवार को दाखिल करेंगे।