{"_id":"603a79a08ebc3ee8f16642a1","slug":"cm-took-blessings-of-baba-neeb-karori-bhimtal-news-hld416388986","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने बाबा नीब करोरी का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने बाबा नीब करोरी का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार शाम तीन बजे रानीखेत जाते समय कैंची मंदिर में बाबा नीब करोरी के दर्शन किए। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल के नेतृत्व में चाय बागान काश्तकारों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
करीब आधा घंटे मंदिर में रहकर सीएम ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की। साथ ही मंदिर में पहाड़ी चाय को प्रसाद के रूप में लिया। इसके बाद सीएम रानीखेत की ओर चले गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, गोपाल रावत, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसडीएम प्रतीक जैन, विनोद कुमार, कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह, दलीप सिंह बौरा, चाय बागान प्रबंधक नवीन पांडे, आन सिंह महरा, डॉ. दीपक जोशी, कमलेश पाटनी, बबलू उप्रेती मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन
मुख्यमंत्री के कैंची पहुंचने पर ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने शिप्रा नदी के सौंदर्यीकरण, मोबाइल टावर, कूड़ा निस्तारण और पार्किंग की समस्या से जल्द निजात दिलवाने को ज्ञापन सौंपा। वहीं चाय बोर्ड कर्मचारियों ने बोर्ड उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल के माध्यम से मुख्यमंत्री से कैंची में चाय बागान का आउटलेट खोलने की मांग की। साथ ही चाय विकास बोर्ड में वर्षों से संविदा, दैनिक वेतन पर कार्य कर रहे कार्मिकों को बोर्ड के अंतर्गत पदों को स्वीकृत कर समायोजन करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।