फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM sir! Be surrounded by ministers, the public will hear when

सीएम साहब! मंत्रियों से घिरे रहते हो, पब्लिक की कब सुनोगे

Sun, 16 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sun, 16 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
CM sir! Be surrounded by ministers, the public will hear when
सीएम साहब! मंत्रियों से घिरे रहते हो, पब्लिक की कब सुनोगे - फोटो : अमर उजाला

जनसमस्याओं को सुनने के लिए समय न होने को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में सीएम हरीश रावत को एक बुजुर्ग फरियादी ने खूब खरीखोटी सुनाई। फरियादी ने 17 बार देहरादून सचिवालय का चक्कर काटने के बाद भी शासन द्वारा समस्या का समाधान न करने की बात पर हंगामा किया।

विज्ञापन


समस्याएं लेकर पहुंचे कुछ फरियादियों का कहना था कि देहरादून में भी सीएम को मंत्री घेरे रहते हैं और यहां भी मंत्रियों ने घेर रखा है। ऐसे में सीएम आखिर जनता की समस्याएं कब सुनेंगे? बाद में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


सीएम के सर्किट हाउस में रुके होने की खबर पर शनिवार को सुबह नौ बजे से पहले ही दर्जनों लोग फरियाद लेकर पहुंच गए थे। सीएम से लोगों को मिलने का मौका मिलता, इससे पहले ही सीएम के पास मंत्रियों ने डेरा जमा लिया। सर्किट हाउस के मानसरोवर कक्ष में सीएम ने पहले यूएस नगर के पुलिस कप्तान को बुलाकर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उनसे  मिलने के लिए विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, दुग्ध मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और दर्जा राज्यमंत्री प्रयाग भट्ट पहुंच गए। इसी बीच सीएम से मिलने के लिए स्थानीय कांग्रेसी पहुंचे तो सुरक्षा कर्मी उन्हें भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके कक्ष में भेजते रहे, लेकिन समस्याएं लेकर आए दर्जनों लोगों को कक्ष के बाहर ही रोक दिया गया।

करीब 10:30 बजे जैसे ही सीएम भीड़ के साथ बाहर निकले तो कुछ समर्थकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। अचानक शोरशराबा होने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सीएम की ओर दौड़ पड़े।

सर्किट हाउस परिसर में सीएम लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनकी समस्याएं सुन रहे थे कि इसी बीच हल्द्वानी के हरिनगर जगन्नाथपुरम निवासी बुजुर्ग और हार्ट के पेशेंट बीडी पाठक ने सीएम को खरीखोटी सुनाते हुए हंगामा कर दिया।

बीडी पाठक का आरोप था कि उसके पुत्र भूपेंद्र पाठक की मंडी परिषद मुख्यालय रुद्रपुर में संविदा टंकण लिपिक के पद पर बहाली करने में शासन के अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। इसके लिए वह खुद देहरादून सचिवालय के 17 चक्कर काट चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव स्तर द्वारा बहाली के आदेश किए जाने पर भी शासन उसके पुत्र की 10 वर्षों की सेवाओं को नजरअंदाज कर उत्पीड़न कर रहा है। फरियादी बीडी पाठक ने सीएम को अपनी समस्या सुनाते हुए प्रार्थनापत्र दिया तो सीएम ने उनसे इतना ही कहा कि आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, बस इतना सुनते ही बीडी पाठक एक बार फिर बिफर पड़े।

उन्होंने कहा कि आखिर कब तक आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया जाएगा, मैं भी कांग्रेस का पुराना कार्यकर्ता हूं, लेकिन अब कांग्रेस शासन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ही नहीं सुनी जा रही। पाठक ने आरोप लगाया कि देहरादून जाओ तो वहां सीएम को मंत्री घेरे रहते हैं और आज जब यहां सीएम आए तो भी मंत्रियों ने घेर लिया, आखिर आम जनता की समस्याएं कब सुनीं जाएंगी?


इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बीडी पाठक को पकड़ सीएम से दूर कर दिया। इसके बाद वह कुछ देर हंगामा करने के बाद शांत हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने लाइन लगवाकर लोगों को मुख्यमंत्री से मिलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed