फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cm pushkar singh Dhami said Congress is busy destroying democracy and spreading anarchy in haldwani

एसआईआर के विरोध पर उठाए सवाल: सीएम ने कहा- लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने और अराजकता फैलाने में जुटी कांग्रेस

Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाती रही है और आतंकवादियों, अलगाववादियों व जेहादियों की भाषा बोलती है।

विज्ञापन
Cm pushkar singh Dhami said Congress is busy destroying democracy and spreading anarchy in haldwani
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एसएसबी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से ही लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाती रही है। वह आतंकवादियों, अलगाववादियों और जेहादियों की भाषा बोलती है। देश की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करना कांग्रेस का काम रह गया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस आखिर किस बात का विरोध कर रही है? धामी ने कहा कि घुसपैठियों के वोट नहीं बनने चाहिए और जो लोग मतदान के योग्य नहीं हैं उनके नाम मतदाता सूची में नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति के कई जगहों पर वोट होने का मुद्दा भी उठाया जा रहा है। देश का हर नागरिक यह सवाल पूछ रहा है।

विज्ञापन

आपातकाल का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने गांधी परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को अपनी अंगुलियों पर नचाने का काम किया है। धामी ने आपातकाल और अपने कार्यकाल में कई सरकारों को बर्खास्त किए जाने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
धामी ने कहा कि दुनिया का कोई भी व्यापारी भारत में व्यापार करना चाहता है तो उसका स्वागत है, लेकिन देश की सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने और विदेशों में भारत के लोकतंत्र की छवि खराब करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हुल्लड़बाजी अब चलने वाली नहीं है।

कैंचीधाम में दर्शनार्थियों की संख्या तय होगी
कैंचीधाम में अव्यवस्थाओं से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां की स्थिति सरकार के लिए भी चुनौती है। इसे व्यवस्थित करने के लिए नई व्यवस्था बनाई जा रही है। दर्शनार्थियों की संख्या निर्धारित की जा रही है और बाईपास भी जल्द शुरू हो जाएगा। धामी ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की अगली बैठक हरिद्वार में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed