फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Pushkar Singh Dhami performed worship during Pran Pratishtha of Kalu Siddh Temple haldwani

Haldwani: सीएम धामी ने कालू सिद्ध मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में की पूजा-अर्चना, छत्र चढ़ाकर की मंगल कामना

Sat, 07 Jun 2025 11:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Jun 2025 11:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर में छत्र चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami performed worship during Pran Pratishtha of Kalu Siddh Temple haldwani
सीएम ने कालू सिद्ध मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर में छत्र चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत मुख्यमंत्री लगभग 20 मिनट तक पूजन विधि में सम्मिलित हुए और नव निर्मित भव्य मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन पर परंपरागत वेशभूषा में कलश लेकर पहुंची महिलाओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में मंदिर समिति अध्यक्ष एवं पीठाधीश महंत कालू गिरी महाराज और महंत त्रिवेणी गिरी महाराज के सानिध्य में संतों ने रुद्राक्ष माला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। पूजन विधि आचार्य डॉ. भूवन चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में 16 आचार्यों द्वारा संपन्न कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक कालू सिद्ध मंदिर का स्थान परिवर्तन कर नवीन स्थल पर भव्य रूप से पुनर्निर्माण किया गया है। यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके सौंदर्यपूर्ण निर्माण में मंदिर समिति का योगदान सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी), विधायक राम सिंह कैड़ा (भीमताल), मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’, राज्य दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, रेनू अधिकारी, नवीन वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन। साथ ही कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं रिद्धिमा अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed