फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM honored Kaladhungi Police Station, reward for best deliberation in Anita murder case

सीएम ने कालाढूंगी थानाध्यक्ष को किया सम्मानित, अनीता हत्याकांड में बेहतरीन विवेचना का मिला इनाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
CM honored Kaladhungi Police Station, reward for best deliberation in Anita murder case
थानाध्यक्ष को सम्मानित करते मुख्यमंत्री - फोटो : KALADUNGI
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को देहरादून में कालाढूंगी के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को दस हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष को यह इनाम और सम्मान दिल्ली की महिला अनीता की हत्या के मामले में बेहतरीन विवेचना के चलते दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि इस साल 31 जनवरी को बैलपड़ाव क्षेत्र में एक महिला की जली हुई लाश मिली थी। इस घटना का खुलासा करने के लिए सौ से अधिक सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस देर रात सड़क से गुजरी कार के रंग से वाहन नंबर तक पहुंची। कार मालिक को ढूंढने के बाद घटना के दिन कार चलाने वाला चूनाखान कालाढूंगी निवासी कुलदीप सिंह हत्थे चढ़ा। कुलदीप से पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला की शिनाख्त दिल्ली निवासी अनीता के रूप में की। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने अनीता के पति रवींद्र पाल सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ से पता चला कि रवींद्र पाल ने अपनी पत्नी को मारने के लिए योजना के तहत चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया था। इसके बाद रवींद्र और कुलदीप ने गला घोंटकर उसे मार डाला। महिला को मारने के बाद वाहन में रखे मोबिल ऑयल को छिड़ककर आरोपियों ने शव में आग लगा दी थी। सीडीआर से अनीता और उसके पति की लोकेशन की पुष्टि की गई। बहनों के डीएनए से अनीता के शव का मिलान किया गया। वर्तमान में दोनों हत्यारोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई रात नहीं सोए महंत
थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि घटना के बाद से कई रात नींद नहीं आई। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिल्ली, हरिद्वार और पंजाब तक जाना पड़ा। किसी प्रकार 12 दिन मेें घटना का सटीक खुलासा करने में सफलता मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed