फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Climate Change in Nainital

जलवायु परिवर्तन के चलते प्रभावित हो रही है खेतीबाड़ी: गायत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Climate Change in Nainital
नैनीताल। नैनीताल निवासी वैज्ञानिक गायत्री कठायत का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते देश में खेती भी प्रभावित हो रही है। जिसके चलते काश्तकारों का खेती से मोह भंग हो रहा है। गायत्री का दावा है कि नई तकनीक से कृषि क्षेत्र में लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नैनीताल में पत्रकारों से बातचीत में गायत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण राज्य में छोटे किसान खेती छोड़ रहे हैं। इससे गांवों में पलायन बढ़ा है। ऐसे में देश के अन्य राज्यों से सब्जी और फल उत्तराखंड में आ रहे हैं। कहा कि कृषि के माध्यम से राज्य का आर्थिक विकास संभव है। मौजूदा समय में काश्तकारों को अपने आसपास की भौगोलिक स्थितियों और जलवायु के अनुरूप फल सब्जी का उत्पादन करना होगा और खेती में नई तकनीकों को शामिल करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक वह विश्व के कई देशों में खेती पर शोध कर चुकी हैं। कहा कि वह अपने अनुभव का लाभ राज्य के काश्तकारों तक पहुंचाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंनेे रामगढ़ के दाड़िमा गांव में कृषि भूमि खरीदी है। इस भूमि में वह नई तकनीक के साथ खेती व बागवानी करने, माइक्रो वैदर सेटअप स्थापित करने की योजना है, ताकि भविष्य में क्षेत्र के लोगों को उन्नत खेती के साथ आर्थिक लाभ मिले। गायत्री का कहना है कि दाड़िमा क्षेत्र में वह अपने कार्य को शुरू कराने के लिए प्रशासन की अनुमति के बाद सरकारी सड़क को निजी स्तर पर साफ करा रही थीं लेकिन एक स्थानीय नेता ने काम रुकवा दिया। उन्होंनेे इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed