फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Clean India campaign will reward hospitals

स्वच्छ भारत अभियान के तहत अस्पतालों को मिलेगा पुरस्कार

Tue, 02 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी।
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी। Updated Tue, 02 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सोमवार को नैनीताल क्लब में कायाकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एलएम उप्रेती ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत अस्पतालों को कायाकल्प पुरस्कार दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन


अस्पतालों में साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को इस अभियान में मुख्य रुप से शामिल किया गया है। अभियान में जिले के 14 अस्पतालों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


डॉ. उप्रेती ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की श्रेणी में कोटाबाग, रामगढ़, भीमताल , बेतालघाट, महिला अस्पताल हल्द्वानी, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, जीबी पंत चिकित्सालय नैनीताल, चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की श्रेणी में धारी, ओखलकांडा, बेलपड़ाव व मोटाहल्दू जबकि जिला अस्पतालों की श्रेणी बीडी पांडे जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल तथा बेस अस्पताल को इस अभियान में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर चयनित अस्पताल को 50 लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 15 लाख तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 

कार्यशाला का संचालन एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन सिंह मेहरा ने किया। इस मौके पर डॉ. मोनिका रुपेश, डॉ. मिथिलेश बिष्ट, डॉ. टीके टम्टा, डॉ. तारा आर्या, डॉ. विमलेश जोशी, डॉ. एमएम तिवारी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed