{"_id":"69b5be72d98c4d942e0216e8","slug":"clashes-with-villagers-over-encroachment-removal-kaladungi-news-c-418-1-kdg1001-4682-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अतिक्रमण हटाने पर ग्रामीणों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अतिक्रमण हटाने पर ग्रामीणों से नोकझोंक
Sun, 15 Mar 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। कमोला ग्राम सभा में दोहनिया नाले के पास बंजर पड़ी 0.137 हेक्टअर भूमि से शनिवार को प्रशासन ने कब्जा हटाकर ऊर्जा निगम को कब्जा दिलाया। इस दौरान जमीन पर काबिज ग्रामीणों व प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। एसडीएम बिपिन पंत ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जिले भर में कब्जा हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को कालाढूंगी तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा कमोला में 0.137 हेक्टअर राजस्व की जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है। इस भूमि को विद्युत विभाग की मांग पर बिजलीघर बनाने के लिए दिया गया है। विद्युत विभाग ने तारबाड़ कर अपना कब्जा ले लिया है। टीम में तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, कानूनगो फैजान खान, राजस्व निरक्षक आशुतोष चंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन