फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Clash between two groups of youths, one boy died

Nainital News: युवकों के दो गुटों में संघर्ष, एक लड़के की मौत

Sun, 15 Jun 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 15 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups of youths, one boy died
रामनगर। शुक्रवार देर रात युवती को फोन करने को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की जान चली गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मामले में पूर्व सभासद के पुत्र का दूसरे युवक से विवाद चल रहा था, जिसकी परिणति इस घटना के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार नामजद समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि गूलरघट्टी निवासी पूर्व सभासद उस्मान के बेटे सिकंदर की गर्लफ्रेंड को अविनाश उर्फ चुई, निवासी लूटबढ़ फोन कर परेशान कर रहा था। इसको लेकर दोनों में काफी दिन से विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक यूनियन के सामने दोनों गुट आमने-सामने आ गए और खूनी संघर्ष शुरू हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान अविनाश गुट के मो. सारिम (23) पुत्र अशरफ अली निवासी मल्ला बेड़ाझाल की मौत हो गई। घटना में सिकंदर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि युवक की मौत होने के बाद तीन युवक उसे रामनगर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मृतक के सीने पर नुकीले वस्तु से हमला करने के निशान हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के सुपुर्द कर किया। मृतक के पिता अशरफ अली ने चार नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।


लंबे से चल रही थी वर्चस्व की जंग
कोतवाल ने बताया कि दोनों गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर टकराव चल रहा था। बताया कि अविनाश उर्फ चुई, पप्पी सागर गैंग का सदस्य है। पप्पी सागर की मौत के बाद अब गैंग उसका भाई चंदन सागर संचालित कर रहा है। शुक्रवार रात अविनाश के साथ विशाल, योगेंद्र, विशाल, पवन, अंकित उर्फ कबाड़ी, सौरभ और मृतक मो. सारिम शामिल था। दूसरे गुट से सिंकदर, अदनान, शाहरुख, फैजान समेत 10 से 12 अज्ञात युवक शामिल थे।

ईंटों के गोदाम में मुंशी था मो. सारिम
कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे मृतक के पिता अशरफ अली ने बताया कि उनका बेटा ईंटों के गोदाम में मुंशी था। शुक्रवार रात 8:30 बजे उसने बेटे को खाना खाने के लिए फोन किया था। तब बेटे ने कहा कि वह जल्दी आ जाएगा। फिर 10 बजे के आसपास फोन किया तो उसने बताया कि काम खत्म होने वाला है और जल्दी आ रहा है। काफी देर तक नहीं आया तो फिर फोन किया, लेकिन उसका फोन नहीं लगा। करीब एक बजे के आसपास उन्हें पता चला कि सारिम की मौत हो गई है। अशरफ अली ने बताया कि उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। मृतक तीसरे नंबर का था। मृतक के पिता ने पुलिस से हत्यारों को पकड़ने की मांग की।




मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। - सुमित पांडे, सीओ रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed