फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Civic aminities

ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची प्राधिकरण की टीम को बैरंग लौटना पड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
नैनीताल के सीमेंट हाऊस में ध्वस्तिकरण के लिए पहुंची जिला विकास प्राधिकरण के एई सतीश चौहान की टीम - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल में ध्वस्तीकरण करने पहुंची जिला विकास प्राधिकरण की टीम को तल्लीताल क्षेत्र में लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों का विरोध कर ध्वस्तीकरण करने से रोक दिया। इससे अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस की टीम के साथ तल्लीताल सीमेंट हाउस के निकट बने आवासों के ध्वस्तीकरण का आदेश लेकर पहुंची। प्राधिकरण की टीम ध्वस्तीकरण शुरू करती इससे पहले सौ से अधिक लोग क्षेत्र में एकत्र हो गए और उन्होंने प्राधिकरण की कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया। इस पर अधिकारियों को पीछे हटना पड़ा। पालिका के नामित सभासद मनोज जोशी ने प्राधिकरण के अधिकारियों पर घूसखोरी का आरोप लगाते हुए कहा निर्माण शुरू करते समय मोटी रकम दबाकर काम होने देते हैं। बाद में ध्वस्तीकरण के लिए पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहिताश सागर, तहसीलदार नवाजिश खलिक भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने लोगों को शांत कराया। परियोजना अभियंता सीएम साह ने बताया कि क्षेत्र में आठ लोगों के भवनों का ध्वस्तीकरण होना था। सोमवार चार भवनों का ध्वस्तीकरण किया जाना था। सहायक अभियंता सतीश चौहान ने बताया कि इन लोगों को आठ माह पूर्व ध्वस्तीकरण के आदेश दिये जा चुके थे। पंद्रह दिन पूर्व इन्हें 1निर्माण स्वयं हटा लेने संबंधी नोटिस भी दिया गया था, लेकिन इस पर अमल न होने पर सोमवार को प्राधिकरण की टीम ध्वस्तीकरण के लिए गई थी। इस दौरान प्राधिकरण की ओर से कमल जोशी, हेम उपाध्याय, महेश जोशी, पूरन तिवारी, खुशाल सिंह अधिकारी और इरशाद हुसैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed