पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में पंप स्वामियों ने विधायक राजेश शुक्ला के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि राज्य में पेट्रोल पंपों पर डीजल बिक्री लाइसेंस का नियम है, जो अन्य राज्यों में नहीं है।
केंद्र सरकार वर्ष 2010 में तेल विपणन कंपनियों को पूरी तरह नियंत्रण मुक्त कर चुकी है। पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति और बिक्री पर पूरी तरह से संबंधित तेल कंपनियों का नियंत्रण होता है। देश के आधे से ज्यादा राज्यों में डीजल बिक्री लाइसेंस प्रथा समाप्त हो चुकी है। अन्य राज्यों की भांति राज्य में भी डीजल बिक्री लाइसेंस प्रथा समाप्त करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाए। विधायक ने आश्वासन दिया कि सीएम को समस्याओं से अवगत कराकर समाधान कराएंगे। इस दौरान गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विजय भूषण गर्ग, राज पपनेजा, सुरेंद्र गांधी, अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद थे।