फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Civic aminities

छह सूत्री मांगों को लेकर पर्यावरण मित्र हड़ताल पर रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
किच्छा नगरपालिका में प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। - फोटो : KITCHHA
छह सूत्री मांगों को लेकर नगरपालिका के पर्यावरण मित्रों ने हड़ताल करके पालिका प्रांगण में धरना दिया। पर्यावरण मित्रों का आरोप है कि पीएफ के काटे गए पैसों का भुगतान नहीं किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

रविवार को पालिका के सभी पर्यावरण मित्र हड़ताल पर चले गए। धरने के कारण नगर की सफाई व्यवस्था ठप रही। चरन मैसी ने बताया कि यह धरना सांकेतिक है अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। मांग की है कि ठेकेदारी प्रथा बंद कर पालिका से वेतन मिले, पालिका के तीन मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए, पीएफ के बकाया का भुगतान किया जाए, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय से पेंशन दी जाए, शिक्षित कर्मचारियों को उनकी योग्यतानुसार काम लिया जाए, सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को एक समान वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में कैलाश वाल्मिकी, विनोद कुमार, नितिन चरन, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, रमेश, आकाश, सिलाश दास, अशोक कुमार, सौरव कुमार, विवेकचरन, योगेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed