फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Civic aminities.

गैस पाइपलाइन बिछाने को खोदी सड़क, मिट्टी लगाई ठिकाने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
गैस पाइपलाइन का निरीक्षण करते लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी। विज्ञप्ति - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी भारी अनियमितता बरत रही है। उधर ठेकेदार सड़क खोदने के बाद सड़क की मिट्टी तक उठा ले जा रहा है। रोलर से सड़क ठीक करने के बदले ठेकेदार हाथ से सड़क की कुटाई करा रहा है। नगर निगम सुपरविजन चार्ज वसूलने के बाद भी सुपरविजन नहीं कर रहा है। भविष्य में ये सभी सड़कें दब जाएंगी। ये बात लोक निर्माण विभाग की जांच में सामने आई है।
विज्ञापन

गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी की बार-बार शिकायत मिलने और अमर उजाला की ओर से उठाए गए मामले के बाद डीएम धीराज गर्ब्याल ने दो बार नगर निगम, लोनिवि, गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी सहित कई विभागों की बैठक की थी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने इसकी जांच लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कराने के आदेश दिए थे। नगर निगम ने गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी को सड़क खोदने की अनुमति दी है। सड़क खोदने के एवज में नगर निगम कंपनी से 8 प्रतिशत सुपरविजन चार्ज वसूल रही है। साथ ही गैस कंपनी को ही सड़क खोदने के बाद उसकी मरमम्त भी करनी है।
विज्ञापन

उधर जिलाधिकारी के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने इसकी जांच की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने कहा कि गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी पाइपलाइन बिछाने के बाद मिट्टी को भर रही है। लेकिन गड्ढा खुदने के बाद मिट्टी अधिक निकलती है। नियमानुसार इस मिट्टी को रोलर से दबाना चाहिए। ठेकेदार अधिक मिट्टी को वहां से उठा कर ले जा रहा है। रोलर से सड़क की मिट्टी दबाने के बजाए ठेकेदार श्रमिकों से मिट्टी दबा रहा है। इस कारण सड़क भविष्य में उस स्थान पर सड़क बैठ जाएगी। इससे सड़क में गड्ढे हो जाएंगे। कहा कि नगर निगम सुपरविजन चार्ज वसूल रहा है, लेकिन सुपरविजन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सही नहीं की तो लोनिवि नहीं बनाएगा सड़क
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग ने रिपोर्ट में साफ लिखा है कि अगर मानकों के अनुसार सड़क की फिलिंग नहीं की गई तो लोक निर्माण विभाग सड़क नहीं बनाएगा। कहा कि कंपनी सड़क बनाने का बजट लोक निर्माण को दे, तब ही लोनिवि सड़क बना पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed