फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CISF jawan dies due to illness

Nainital News: बीमारी के चलते सीआईएसएफ जवान का निधन

Fri, 08 Dec 2023 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 08 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
CISF jawan dies due to illness
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिमलखा निवासी सीआईएसएफ जवान रोहित जीना (23) का बीमारी के चलते निधन हो गया। बृहस्पतिवार शाम सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



सिमलखा निवासी सीआईएसएफ जवान रोहित का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। परिजन बुधवार को उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन गाजियाबाद के पास पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को परिजन रोहित का शव लेकर घर पहुंचे। सिमलखा स्थित घाट में सैन्य सम्मान के साथ रोहित की अंत्येष्टि की गई। सीआईएसएफ की बनबसा यूनिट के अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। बताते हैं कि रोहित पिछले साल ही सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था और इन दिनों छत्तीसगढ़ में तैनात था। पिछले महीने छुट्टी पर घर पर आया था। छुट्टी के बीच रोहित की तबीयत बिगड़ गई। हल्द्वानी के निजी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। इस पर उन्हें इलाज के लिए के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही रोहित की मौत हो गई। निधन पर पिता मदन जीना, मां सरस्वती देवी और भाई गौरव जीना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed