फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chunwai a brick strict action

एक ईंट भी चुनवाई तो सख्त कार्रवाई

Sat, 04 Apr 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 04 Apr 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन

नगर में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर से शुक्रवार को झील विकास प्राधिकरण (एलडीए) खासा हरकत में आ गया। गुड फ्राइडे के अवकाश के बावजूद एलडीए सचिव श्रीष कुमार ने टीम के साथ अयारपाटा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान निर्माणधीन कई भवनों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई। साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई कि यदि निर्माण में अब एक ईंट भी चुनवाई तो सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि अयारपाटा नैनीताल का सबसे हरा-भरा बचा चुनिंदा इलाका है।

विज्ञापन


‘अयारपाटा में चोरी-छिपे हो रहे बड़े-बड़े निर्माण’ शीर्षक से अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसमें हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे भवन निर्माण का खुलासा किया था। संबंधित भवनों को देखकर साफ लगता है कि निर्माणकर्ताओं ने प्राधिकरण औरर वन विभाग के नियमों को ठेंगा दिखाया है। यहां यह भी बता दें कि हाईकोर्ट की ओर से वर्तमान में स्वीकृत भवन  निर्माण और रिन्युएशन पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


इधर, खबर से हरकत में आए सचिव ने शुक्रवार सुबह अभियंता और अन्य टीम को तलब किया। इसके बाद टीम ने अयारपाटा के  डलहौजी लाज, बियाना लाज, सेंट लियोनार्ड समेत शेरवुड से लेकर अरविंदो आश्रम मार्ग का भ्रमण किया। टीम ने कई निर्माणाधीन भवनों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई। बताया जाता है कि टीम ने इसके बाद नगर के अन्य स्थलों का भी भ्रमण किया। रुके हुए निर्माणाधीन भवनों के पास के लोगों को चेतावनी दी कि अब यदि एक ईंट भी लगाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सात-आठ महीनों से नगर में कोई निर्माण नहीं चल रहा है। वर्तमान में अनधिकृत तो दूर स्वीकृत नक्शों पर भी निर्माण बंद है। नियमों को ताक पर रखकर भवन निर्माण करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ विभागीय नियमों के क्रम में चालान की कार्रवाई की गई है। भवन स्वामी की अपील के क्रम में न्यायालय से आदेश हुए तो संबंधित भवनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- एलडीए सचिव श्रीष कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed