फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   China reached the peak tank bicycle tour

टांकी से चायना पीक तक पहुंची साइकिल यात्रा

Sun, 13 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 13 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
China reached the peak tank bicycle tour

नैनीताल माउंटेन बाइकिंग के तत्वावधान में बाइक सवारों के दल ने शनिवार को नगर में स्थित टांकी से चायना पीक तक साइकिल यात्रा की। इस यात्रा का उद्देश्य सैलानियों और युवाओं को साइकिल और प्रकृति के प्रति और अधिक जागरूक करना था।

विज्ञापन


दल में शामिल युवाओं ने कहा कि साइकिल के माध्यम से पर्यावरण में प्रदूषण को कम किया जा सकता है साथ ही साइकिल चलाने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को साइकिलिंग के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार को नए ट्रैकिंग रूट विकसित करने चाहिए ताकि अधिक से अधिक युवा साइकिलिंग से जुड़ सकें।
विज्ञापन


 उन्होंनेे बताया कि उन्होंने इससे पहले अल्मोड़ा, शीतलाखेत, कौसानी, जागेश्वर, कार्बेट पार्क आदि में माउंटेन बाइकिंग की है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों तक साइकिल ले जाकर वह युवाओं को साइकिलिंग के प्रति जागरूक करना चाहते हैं। दल में अल्मोड़ा निवासी भरत साह, अनुज साह, गोकुल शाही, हरीश गोस्वामी,  भीमताल निवासी उत्तम सिंह सूर्या, हल्द्वानी निवासी विकास किरौला, निर्णय बिष्ट, मुक्तेश्वर निवासी विक्रम बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed