फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chilli burnt in SDM court, stampede

एसडीएम कोर्ट में सुलगाई मिर्च तो मची भगदड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Chilli burnt in SDM court, stampede
हल्‍द्वानी एसडीएम कोर्ट में मिर्चे जलाकर हंगामा कर रहे आनंद चंद पांडे से बातचीत करती पुलिस। अ?
हल्द्वानी। अवैध निर्माण की शिकायत पर सुनवाई न होने पर एक व्यक्ति ने अफसरों को जगाने के लिए एसडीएम कोर्ट के बाहर मिर्च सुलगा दी। मिर्च का धुआं लगने के कारण बुधवार अपराह्न ढाई बजे कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। वकील समेत एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात स्टाफ इधर-उधर भागने लगे। मिर्च सुलगाने वाले की पुलिस से नोकझोंक हुई और जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। देर शाम जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नवाबी रोड निवासी आनंद चंद्र पांडे का कहना है कि एक व्यक्ति अवैध निर्माण कर रहा है। शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। अवैध निर्माण करने वाले को नोटिस तक नहीं भेजा गया। पांडे का आरोप है कि चार मंजिल भवन की खिड़कियां उनके घर की ओर खोली गई है साथ गंदगी भी मेरे प्लाट में हो रही है। पूर्व में भी अवैध निर्माण तोड़ा जा चुका है। इससे आक्रोशित पांडे बुधवार को एसडीएम कोर्ट पहुुंच गए और लाल मिर्च सुलगा दी।
विज्ञापन

प्रशासन का पक्ष
सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह का कहना है कि आनंद चंद्र पांडे ने सोमवार को भी कार्यालय पहुंचकर अभद्रता की थी। दोनों पार्टियों से अभिलेख लेकर आने को कहा था। एक पार्टी अभिलेख लेकर आई थी मगर पांडे अभिलेख लेकर नहीं आए थे। अभिलेख लाने के बजाए उन्होंने मिर्च सुलगा दी। दोनों ही पार्टियों को नोटिस भेजा जा रहा है। भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि अवैध निर्माण की शिकायत की जांच के लिए पत्र आया था। पांडे को बयान लेने के लिए बुलाया गया था मगर वह नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed