{"_id":"69695539c4d1207a75001a34","slug":"children-showed-enthusiasm-after-the-opening-of-government-schools-in-five-blocks-nainital-news-c-418-1-shld1006-3041-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पांच ब्लॉक में सरकारी स्कूल खुलने से बच्चों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पांच ब्लॉक में सरकारी स्कूल खुलने से बच्चों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। शीतकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को जिले के भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर, बेतालघाट और कोटाबाग ब्लॉक के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय खुले। ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ ब्लॉक में वन्यजीवों की दहशत को देखते हुए डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार तक छुट्टी के आदेश दिए हैं। 19 जनवरी से तीन विकासखंडों के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय भी खुल जाएंगे।
बृहस्पतिवार को विद्यालय खुलने के बाद बच्चों में उत्साह दिखा। लंबे समय बाद सहपाठियों को देख बच्चों के चेहरे खिल गए। जिला माध्यमिक शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि बृहस्पतिवार से पांच विकासखंडों के स्कूल शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि धारी, रामगढ़ और ओखलकांडा में वन्यजीवों के आतंक के चलते 18 तक विद्यालय बंद रहेंगे। संवाद