फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Children found more than capacity in school buses

स्कूलों की बसों में क्षमता से अधिक मिले बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Children found more than capacity in school buses
रामनगर (नैनीताल)। स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद आरटीओ और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बृहस्पतिवार को स्कूलों की दस बसों को पकड़ा। बताया गया कि 25 सीट की बस में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे थे। टीम ने इन सभी बसों का कोर्ट चालान कर दिया।
विज्ञापन

स्कूली बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने की शिकायत लंबे समय से यातायात पुलिस और आरटीओ को मिल रही थी। इसी के आधार पर यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग ने संयुक्त टीम का गठन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामनगर में चेकिंग के दौरान टीम ने स्कूलों की दस बसों को पकड़ा, जिनमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि इन दस बसों में कोई 25 सीट और कोई 40 सीट पास थी लेकिन बसों में सीट से अधिक संख्या में बच्चे बैठा रखे थे, जो नियम विरुद्ध है। इस पर टीम ने दस बसों का कोर्ट चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ विभाग की परिवहन कर अधिकारी नेहा झा ने बसों के ड्राईवर और कंडक्टरों को आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। बताया कि टीम ने कुल 40 चालान कर 18,500 रुपये का जुर्माना वसूला है।
परिवहन कर अधिकारी नेहा झा ने बताया कि स्कूली बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed