{"_id":"5de1835d8ebc3e54f053daff","slug":"chief-minister-one-in-nainital-bhimtal-and-ramnagar-haldwani-news-hld3659846139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री एक को नैनीताल, भीमताल और रामनगर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री एक को नैनीताल, भीमताल और रामनगर में
विज्ञापन
नैनीताल में सीएम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम सविन बंसल।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहली दिसंबर को भीमताल और रामनगर आएंगे। भीमताल कार्निवाल का शुभारंभ करने के साथ ही रामनगर में विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। सीएम रावत सुबह दस बजे विकास भवन हैलीपेड पर पहुंचेंगे। सवा दस बजे भीमताल कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे। 11.25 पर आमी हेलीपैड कैलाखान पहुंचेंगे।
कलेक्ट्रेट नैनीताल पहुंचकर नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर दो बजे मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर पौने तीन बजे पीएमजी डिग्री कालेज रामनगर पहुंचेंगे।
इन कार्यों का भी करेंगे उद्घाटन और लोकार्पण
- दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई लिफ्ट चेयर का शुभारंभ
- जनसमस्याओं के निराकरण के लिए बनाए गए संतुष्टि पोर्टल का शुभारंभ
- आशा कार्यकत्रियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का विवरण तैयार करने बनाए गए आशा पोर्टल का उद्घाटन
- दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए टेली मेडिसिन सुविधा का शुभारंभ
- विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी के बच्चों को सुविधाएं देने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम पोर्टल का शुभारंभ
- आशा कार्यकत्रियों के रात्रि विश्राम के लिए बनाए गए आशा घर का लोकार्पण
- महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए आउटलेट निर्माण का शुभारंभ
- नैनीझील में स्वच्छता कार्यों के साथ राहत और बचाव के लिए दो रेस्क्यू बोट देने का कार्य
- धारी और कोश्याकुटौली तहसील के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग सुविधा का शुभारंभ
रामनगर के लोगों को मिलेगा पुल
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-हल्द्वानी बाईपास स्थित पुल का उद्घाटन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे7 वह सीएम एक दिसंबर को अपराह्न 2.50 बजे हेलीकॉप्टर से पीएनजी पीजी डिग्री कॉलेज रामनगर पहुंचेंगे, जहां से कार में 2.55 बजे कार्यक्रम स्थल कोसी पुल रामनगर पहुंचेंगे। कोसी पुल का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 3.45 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 3.55 बजे पीएनजी पीजी डिग्री कॉलेज रामनगर पहुंचेंगे, वहां से हेलीकॉप्टर में देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
टेलीमेडिसिन सुविधा से होगा इलाज
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा और बेतालघाट वासियों को जल्द टेलीमेडिसिन योजना का लाभ मिलेगा। शुक्रवार की डीएम सविन बंसल ने विकास भवन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम बंसल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को हाईटेक करते हुए जिले में एप तैयार कराए गए हैं, इनका लोकार्पण सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एक दिसंबर को करेंगे। डीएम बंसल ने बताया कि टेलीमेडिसिन सुविधा के तहत ओखलकांडा और बेतालघाट ब्लॉक को सुशीला तिवारी अस्पताल से जोड़ा जाएगा।
बच्चों के बेहतर इलाज को सूद पोर्टल तैयार
डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल करने के साथ हर गरीब बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बेहतर इलाज के लिए सूद पोर्टल तैयार किया है। आंगनबाड़ी वर्कर और एएनएम बीमार बच्चों का डाटा ऑनलाइन तैयार करेंगी। उसके बाद बीमार बच्चों का जिला चिकित्सालय और पीएचसी में नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। गंभीर बीमारी में इलाज के लिए एक वाहन की व्यवस्था कर दी है। इन वाहनों में बीमार बच्चों को देहरादून और एम्स ऋषिकेश ले जाकर इलाज किया जाएगा।
पीएचसी और एएनएम सेंटर में होंगे प्रसव
पर्वतीय क्षेत्रों में घर में प्रसव रोकने के लिए राजकीय चिकित्सालयों, पर्वतीय क्षेत्रों के पीएचसी और एएनएम सेंटरों में प्रसव कराने की व्यवस्था की जा रही है। भीमताल ब्लाक के भौर्सा, हल्द्वानी के दौलतपुर, हल्दूचौड़, रामगढ़ के मौना, प्यूड़ा स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव कराने के लिए सुसज्जित कर दिया है। साथ ही 39 एएनएम सेंटरों में प्रसव सुविधा दी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद की आशाओं के लिए आशा तृप्ति पोर्टल लांच किया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट में दिखेगी कुमाऊंनी संस्कृति व ग्रामीण जनजीवन
नैनीताल। कलेक्ट्रेट की दीवारों पर जल्द पहाड़ की संस्कृति से लेकर उत्तराखंड के ग्रामीण जनजीवन की झलक देखने को मिलेगी। जिलाधिकारी सविन बंसल की कलेक्ट्रेट के सौंदर्यीकरण की पहल को धरातल पर उतारने का काम लगभग पूरा हो चुका है। रविवार (कल) को मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में कई कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे।
डीएम सविन बंसल ने सौंदर्यीकरण के लिए पहले स्कूली बच्चों और कला के शौकीनों को नगर और कलेक्ट्रेट परिसर की दीवारों पर अपना हुनर दिखाने का मौका दिया और जनजागरुकता से संबंधित आकर्षक चित्रकारी कराई। अब दीवारों पर म्यूरल (दीवारों पर विभिन्न आकृतियों की मूर्तियां निर्मित करना) स्थापित की जा रही हैं। नगर की सुदंरता बढ़ाने के लिए कलेक्ट्रेट समेत आसपास के क्षेत्र में 25 म्यूरल लगाए जा रहे हैं। इन म्यूरल में लोक संस्कृति, छोलिया, ग्रामीण जनजीवन की झलक, एपण, हुड़का त्योहार, मां नंदा सुनंदा, पानी का नौला, ऐपण, हुड़का नृत्य, वीर सैनिक, गांव की महिलाओं के फुर्सत के पल, पशु-पक्षी आदि देखने को मिलेंगे। कलेक्ट्रेट की दीवारों पर म्यूरल लगाने के बाद उन्हें ढक दिया है। अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक दिसंबर को इनका अनावरण करेंगे।