{"_id":"fa50c15fdc2ebb443563b8e71b6eb1ad","slug":"chief-minister-harish-rawat-arrived-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकायुक्त पर शोर करने वाले अपनी पार्टी से पूछें सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकायुक्त पर शोर करने वाले अपनी पार्टी से पूछें सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लोकायुक्त पर शोर मचाने वाले अपनी पार्टी से पूछें कि दिल्ली में अब तक लोकायुक्त क्यों नहीं नियुक्त हुआ। सरकार ने लोकायुक्त नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य की प्रभारी अंबिका सोनी के साथ कोआर्डिनेशन कमेटी में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ वरिष्ठ नेताओं एजेंडे पर बात होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रावत शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। रावत ने कहा कि राज्य में लोकायुक्त नियुक्त करने की प्रक्रिया सरकार ने शुरू कर दी है। जो लोग लोकायुक्त को लेकर सबसे अधिक शोर कर रहे हैं वे अपनी पार्टी से पूछें कि दिल्ली में लोकायुक्त का क्या हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी के साथ दिल्ली में आज कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक है। बैठक में सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही बजट एवं अग्रिम योजना पर बात होगी।
विज्ञापन
कमेटी में वरिष्ठ नेता बैठक का एजेंडा तय करते हैं। वरिष्ठ नेताओं के एजेंड पर भी बात होगी। 2017 को देखते हुए सरकार को क्या करना चाहिए इस पर भी विचार किया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं से मिलने वाले दिशा-निर्देशों पर सरकार काम करेगी।