फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chetan wins over Ravindra in Chess

देहरादून के चेतन ने रवींद्र को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chetan wins over Ravindra in Chess
किच्छा में शतरंज प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी - फोटो : KITCHHA
किच्छा। 14वीं राज्य स्तरीय शतरंज में देहरादून के चेतन शर्मा ने रवींद्र शाह को हराया। फाइनल आज 10 नवंबर को होगा। प्रतियोगिता में अग्रणी रहे चार खिलाड़ी सिक्किम की राजधानी गंगटोक में नौ से 20 दिसंबर तक होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को 14वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह रघुवंशी ने एक सिनेमाहाल में किया। संघ के सचिव संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन देहरादून के चेतन शर्मा ने रवींद्र शाह को, पौड़ी के रवि रावत ने उत्तरकाशी के विजय चौहान को, पौड़ी के सार्थक रावत ने हल्द्वानी के ललित को हराया जबकि पौड़ी के राकेश खुगसाल और देहरादून के नरेंद्र सिंह के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला ड्रॉ घोषित किया गया। अन्य मुकाबलों में चित्रार्थ, अरमान, रजनीश ने भी अपने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कराई। प्रतियोगिता में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा आदि के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक मृत्युंजय सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed