{"_id":"595fe8504f1c1bd42e8b47a0","slug":"chemical-factory-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरूमदारा में नारी फार्मा केमिकल फैक्ट्री सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरूमदारा में नारी फार्मा केमिकल फैक्ट्री सीज
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
केमिकल फैक्ट्री सीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के बावजूद केमिकलयुक्त पानी छोड़ना बंद नहीं करने पर पीरूमदारा क्षेत्र में नारी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड की केमिकल फैक्ट्री को प्रशासनिक टीम ने शुक्रवार को फैक्ट्री को सीज कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि पीरूमदारा के ग्राम सक्खनपुर में नारी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड की केमिकल फैक्ट्री से गंदा और बदबूदार पानी छोड़ा जा रहा था। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
इसमें सुधार के लिए कई बार आंदोलन भी किए गए। प्रशासन द्वारा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से फैक्ट्री में निरीक्षण भी कराया गया था, जिसमें बोर्ड ने कई अनियमितताओं के साथ गंदे पानी को ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से रोकने की बात कही थी।
विज्ञापन
लेकिन फैक्ट्री प्रबंधक ने ऐसा नहीं किया। इसको देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने फैक्ट्री को सीज कर दिया। इस दौरान एसडीएम परितोष वर्मा, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डीके जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल सहित पुलिस बल मौजूद था।