फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cheating a woman in the name of implicating her son

Nainital News: बेटे को फंसाने के नाम पर महिला से ठगी

Mon, 27 May 2024 05:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 27 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Cheating a woman in the name of implicating her son
नैनीताल। तल्लीताल थाने में बेटे के दुष्कर्म के केस में फंसने के मामले को रफा-दफा करने के लिए ढाई लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पास अनजान नंबर से फोन आया कि आपका बेटा पुलिस कस्टडी में है। कारण पूछने पर बताया कि उसने एक लड़की से दुष्कर्म किया है। यदि बेटे को छुड़ाना है और लड़की से समझौता करना है तो ढाई लाख रुपये देने होंगे। बेटे की सलामती के लिए महिला ने ऑनलाइन 20 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद तकनीकी दिक्कत के चलते 50 हजार और ट्रांसफर नहीं हो सके। इसी बीच दूसरे नंबर पर उसके बेटे का फोन आया और उसने बताया कि मैं तो कॉलेज में ही हूं। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। तल्लीताल थनाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला साइबर सेल को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed