फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chargesheet filed against husband and his friend in TV Kalakar Anita Ahuja murder case

टीवी कलाकर अनीता आहूजा की हत्या के मामले में पति और उसके दोस्त के खिलाफ चार्जशीट दायर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against husband and his friend in TV Kalakar Anita Ahuja murder case
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। टीवी कलाकार अनीता आहूजा की हत्या के मामले में चंडीगढ़ से डीएनए की रिपोर्ट मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पति और उसके दोस्त के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर की। पुलिस की अंतिम जांच में सामने आया कि अनीता के पति को उनपर शक था। इसी चलते उसने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव को जला दिया।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के फिरोजपुर एकता कॉलोनी गली नंबर दो अबोहर का मूल निवासी रविंद्र पाल सिंह आहूजा अपने परिवार के साथ दिल्ली के बदरपुर में रहता था। उसकी पत्नी अनीता आहूजा टीवी, फिल्म आदि के लिए कलाकारों को मांग के अनुसार भेजती थीं। साथ ही खुद भी थोड़ा बहुत अभिनय करती थीं। रविंद्र को अनीता पर किसी और व्यक्ति के संबंध में होने का शक था। उसने अनीता को कश्मीर के एक युवक के साथ मोबाइल पर चैटिंग करते हुए भी पकड़ा था। इसी के चलते उसने हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन

जिसमें उसने अपने दोस्त धर्मपुर चूनाखान निवासी कुलदीप सिंह को भी जोड़ लिया। 30 जनवरी 2020 को रविंद्र ने अनीता को नैनीताल आने के लिए राजी किया। कहा कि उसका दोस्त किसी फिल्म में अच्छा काम दिलाएगा। अनीता फिल्म में काम करने को तैयार हो गई और दोनों कार से रामनगर आए। तय योजना के तहत रविंद्र ने अनीता को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। वह बेहोश हो गई। इसके बाद रविंद्र का दोस्त कार लेकर आया और वे अनीता को बेहोशी की हालत में ही बैलपड़ाव क्षेत्र लेकर चले गए। जहां कार में पहले से रखी रस्सी से उन्होंने अनीता का गला घोंट दिया। अनीता की मौत हो गई। उन्होंने अनीता के शव को खेत में ले जाकर जला दिया। जलाने के लिए दोनों ने मिट्टी के तेल और मोबिल का प्रबंध पहले से ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा
हल्द्वानी। जला हुआ शव पुलिस ने बरामद करने के बाद 110 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कार की नंबर प्लेट और रंग समझ आने पर पुलिस ने कार मालिक चकलुवा निवासी रमनजीत को पकड़ा। रमनजीत ने बताया कि 30 जनवरी को कार उसका जीजा धर्मपुर चूनाखान निवासी कुलदीप सिंह लेकर गया था। पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो 14 दिन बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनीता के पति रविंद्र को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। इस मामले में कालाढूंगी थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने शव की शिनाख्त करने के लिए अनीता की बहनों का सैंपल लिया। चंडीगढ़ लैब से रिपोर्ट आने पर डीएनए मैच कर गया। इस घटना का अहम सबूत अनीता का मोबाइल है। हत्या के बाद रविंद्र उनका मोबाइल प्रयोग कर रहा था। अनीता बनकर वह उनकी बहनों से चैट कर रहा था। इसी कारण वे समझ रही थीं कि अनीता जिंदा है। दोनों आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed