फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Charas hid in battery place in Scooty, climbed up

स्कूटी में बैटरी वाली जगह पर छिपाई थी चरस, हत्थे चढ़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Charas hid in battery place in Scooty, climbed up
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सीपीयू और पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी से डेढ़ किलो चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी स्कूटी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देश पर रविवार रात सीपीयू और कोतवाली पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखानी चौराहे पर सीपीयू के उपनिरीक्षक देवेंद्र सुयाल और आरक्षी पंकज पांडेय ने एक स्कूटी को रोक लिया। कागजों की जांच में स्कूटी सवार घबरा गया। जब सीपीयू को शक हुआ तो उन्होंने सख्ती से पूछताछ की। इस पर युवक ने स्कूटी के बैटरी वाले स्थान पर चरस होने की बात कही। फिर पुलिस ने मैकेनिक को बुलाया और उस जगह से सफेद रंग की पॉलीथिन मिली। उसके अंदर डेढ़ किलो चरस रखी हुई थी। मामले में पुलिस ने स्कूटी सवार नववर्धन तिवाड़ी निवासी भूमिया विहार कुसुमखेड़ा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed