फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Champawat A and Star XI Kashipur won two different matches

Nainital News: दो अलग अलग मैचों में चंपावत ए और स्टार इलेवन काशीपुर ने जीत दर्ज की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Champawat A and Star XI Kashipur won two different matches
हल्द्वानी। कार्बेट कप टूर्नामेंट के तहत बुधवार को जीएनजी क्रिकेट मैदान और चकलुवा मैदान में मैच खेले गए जिसमें चंपावत ए और स्टार इलेवन काशीपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जीएनजी मैदान में बल्लेबाजी करते हुए हल्द्वानी क्रिकेटर की टीम ने आरुष मेलकानी के 31 रन की मदद से 30 ओवर में 80 रन का स्कोर खड़ा किया। चंपावत ए के लिए अर्जुन सिंह ने तीन और गजेंद्र कुशवाहा ने दो विकेट लिए। जवाब में चंपावत ए की टीम ने अर्जुन सिंह के 27 रन की बदौलत 81 रन बनाकर मैच जीत लिया। आरुष मेलकानी ने तीन विकेट लिए। अर्जुन सिंह को मैन ऑफ द मैच मिला। अंपायर विजय आर्या, हिमांशु चतुर्वेदी और स्कोरर विवेक तिवारी रहे। कमेंट्री दिलीप रावत ने की।
विज्ञापन

वहीं कार्बेट क्रिकेट मैदान चकलुवा में हुए दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चंपावत बी की टीम ने 22 ओवर में 64 रन का स्कोर खड़ा किया। स्टार इलेवन के लिए कृष ने पांच और प्रतीक नारंग ने दो विकेट लिए। जवाब में स्टार इलेवन की टीम ने उत्सव नेगी के 14 रन से 65 रन बनाकर मैच जीत लिया। चंपावत बी के लिए गुरु सिमर ने दो विकेट लिए। कृष को मैन ऑफ द मैच मिला। अंपायर करन रावत और विनय जबकि स्कोरर मुकुल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed