{"_id":"698f9281831c13b4ba02b0c9","slug":"chain-snatching-from-a-woman-in-broad-daylight-in-rui-bazar-haldwani-news-c-337-1-hld1039-130169-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रूई बाजार में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रूई बाजार में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग
Sat, 14 Feb 2026 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी रूई बाजार मे महिला के गले से मंगलसूत्र निकालने वाले युवक को पब्लिक ने पकड़ा।
हल्द्वानी। मुख्य बाजार में युवक ने दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दे दिया। महिला के शोर मचाते ही वहां लोग एकत्र हो गए और पीछा कर युवक को दबोच लिया गया। लोगों ने युवक की जमकर धुनाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है।
पटेल चौक के निकट रुई बाजार में शुक्रवार दोपहर सवा एक बजे को महिला खरीदारी करने पहुंची थी। इसी बीच मौका पाकर नानकमत्ता के दियोरी निवासी आफताब अंसारी ने महिला के गले से चेन झपट ली। चेन में मंगलसूत्र का लॉकेट भी लगा था। आफताब वारदात के बाद भागने होने ही वाला था कि शोर-शराबा होने पर लोगों ने उसे दबोच लिया गया।
सूचना पर मंगलपड़ाव चौकी से पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में लिया। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।