फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Century family danced to Sapna Chaudhary's songs.

Nainital News: सपना चौधरी के गीतों पर थिरका सेंचुरी परिवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Century family danced to Sapna Chaudhary's songs.
लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल का 41वां स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पूजा ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में हरियाणवी डांसिंग क्वीन और बॉलीवुड सिंगर सपना चौधरी ने अपने गीतों और नृत्य से समां बांध दिया। जश्न-ए-सेंचुरी नाम से आयोजित इस भव्य आयोजन में सपना चौधरी के मंच पर आते ही दर्शकों में रोमांच की लहर दौड़ गई। उनके एक से बढ़कर एक गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए और माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया। क्षेत्रीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्यों और समूह नृत्य प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का शुभारंभ सेंचुरी मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने दीप जलाकर किया। कहा कि सेंचुरी सिर्फ उद्योग नहीं बल्कि एक परिवार है। बीते 41 वर्षों में हमने उत्पादन और गुणवत्ता दोनों ने विश्वभर में नई कामयाबी हासिल की हैं। इस अवसर पर सेंचुरी के वरिष्ठ अधिकारी प्रणव शर्मा, महेंद्र कुमार हरित, परितोष राय, वाइस प्रेसिडेंट नरेश चन्द्रा, संजय यादव, एसके बाजपेई समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed