{"_id":"5894e8204f1c1bce22e80806","slug":"centro-fell-into-the-ditch-nepali-worker-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रो खाई में गिरी, नेपाली मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रो खाई में गिरी, नेपाली मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
चांफी के समीप बृहस्पतिवार देर रात सेंट्रो कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार नेपाली मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात चांफी के पूर्व प्रधान हरीश पांडे के पुत्र घनश्याम पांडे अपनी सेंट्रो कार (यूके 04 जे-7366) में नेपाली मजदूर खड़क बहादुर (32) पुत्र दिलबहादुर निवासी नेपाल को छोड़ने चांफी से भीमताल की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच चांफी पुल के पास सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण और पट्टी पटवारी गंगा दत्त पलड़िया राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किसी तरह खाई से नेपाली मजदूर के शव को निकालकर सड़क तक पहुंचाया। घायल को इलाज के लिए निकट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
पटवारी पलड़िया ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराने जैसी कार्रवाई नहीं की गई है। नेपाली मजदूर का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।