फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Central government has been putting robbery on people's pockets since 2014'

‘केंद्र सरकार 2014 से लोगों की जेब पर डाल रही डाका’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
'Central government has been putting robbery on people's pockets since 2014'
हल्द्वानी। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने रविवार को ढोल बजाकर अच्छे दिनों का स्वागत किया और मिठाई बांटी। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार 2014 से लोगों की जेब पर डाका डाल रही है।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेसियों ने लगातार महंगे हो रहे पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री को लेकर ताज चौराहे से पद यात्रा निकाली। पदयात्रा में ढोल बजाकर अच्छे दिनों का स्वागत किया गया। इस दौरान एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि महंगाई से राहत और रोजगार देने का वादा करके मोदी सरकार केंद्र में आई थी। जनता 2014 से लगातार महंगाई की मार झेल रही है। प्रदेश महासचिव गोविंद बिष्ट ने कहा कि मोदी ‘हम दो-हमारे दो’ की नीति पर चलते हुए देश के दो उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगे हुए हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है। पद यात्रा नया बाजार, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार से होते हुए पटेल चौक पर समाप्त हुई। यहां यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गजेंद्र गोनिया, मयंक भट्ट, त्रिलोक कठायत, प्रदीप नेगी, सुरेंद्र नगरकोटी, मोहम्मद गुफरान, मलय बिष्ट, रेहान, अबु तसलीम, पूरन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

कैग रिपोर्ट में अनियमितता की पुष्टि : रावत
हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरीश रावत ने कहा कि कैग की रिपोर्ट ने प्रदेश में 305 करोड़ की अनियमितता होने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश 21 राज्यों में 17वें पायदान पर है। सरकारी अस्पताल सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि टनकपुर-जौलजीबी रोड की डीपीआर बनाने में दो करोड़ रुपये बर्बाद किए गए। लोनिवि और स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है। जब मुखिया के अधीन विभागों में ही भ्रष्टाचार चरम पर है तो साफ है कि पूरी सरकार ही भ्रष्टाचार में डूबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed