फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CBSE Exams in Haldwani

बोर्ड परीक्षार्थियों की विशेष क्लासेज लगाकर तैयारी कराएंगे पब्लिक स्कूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
CBSE Exams in Haldwani
हल्द्वानी। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की 26 अप्रैल से दूसरे टर्म की बोर्ड परीक्षाएं कराने की घोषणा के बाद पब्लिक स्कूलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों ने रिवीजन कराने के साथ ही प्री बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी विषय में कमजोर विद्यार्थियों की विशेष तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोविड महामारी को देखते हुए सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों की दो टर्म में परीक्षाएं इसी सत्र से शुरू की हैं। पहले टर्म की परीक्षाएं पिछले वर्ष अंतिम माह में हो चुकी हैं। सीबीएसई ने दूसरे टर्म की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से कराने का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसको लेकर पब्लिक स्कूल भी जुट गए हैं। कई पब्लिक स्कूलों में अभी बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद भी दूसरे टर्म की परीक्षाएं होने में लंबा समय है इसलिए इस अवधि में पुन: प्रीबोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहे हैं ताकि परीक्षा परिणाम बेहतर आ सकें।
विज्ञापन

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्रीबोर्ड परीक्षाएं चल रहीं हैं। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की विशेष क्लासेज भी चलाई जा रही हैं ताकि प्रत्येक विद्यार्थी की तैयारी अच्छी हो सके। दूसरे टर्म की परीक्षाओं में काफी समय है इसलिए रिवीजन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवींद्र कुमार रौतेला प्रधानाचार्य, सिंथिया स्कूल
बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की विशेष क्लासेज लगाकर रिवीजन कराकर तैयारी कराई जाएगी। जो विद्यार्थी किसी विषय में कमजोर प्रतीत होंगे, उन पर भी फोकस किया जा रहा है।

- गोपाल बिष्ट प्रबंध निदेशक, डॉन बॉस्को स्कूल
10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होने के बाद एक बार प्रीबोर्ड परीक्षाएं और कराई जाएगी। दूसरे टर्म की बोर्ड परीक्षाओं शुरू होने में काफी अंतराल है इसलिए एक-एक दिन छोड़कर बच्चों की विशेष क्लासेज लगाई जाएंगी।
- जेपी सिंह प्रधानाचार्य, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed