फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cath lab will be established in Kumaon at a cost of nine crores.

Nainital News: नौ करोड़ की लागत से कुमाऊं में स्थापित होगी कैथ लैब

Thu, 29 Feb 2024 03:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 29 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Cath lab will be established in Kumaon at a cost of nine crores.
जमरानी बांध को लेकर हल्द्वानी ​स्थित भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते रक्षा
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध की अड़चन उनके कार्यकाल में दूरी हुई। उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अब प्रदेश सरकार ने भी 3678.23 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। आचार संहिता लगने से पहले काम की शुरुआत होने की संभावना है। हल्द्वानी में नौ करोड़ की लागत से कैथ लैब बनेगी, वहीं काठगोदाम स्टेशन का 24 करोड़ से आधुनिकीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना परियोजना को केंद्र सरकार की ओर से अक्तूबर में केंद्रीय सहायता के तौर पर 1557.18 करोड़ की स्वीकृति दी गई। शेष राशि एमओयू के अनुरूप यूपी 689 करोड़ और उत्तराखंड 1432 करोड़ का वहन करेगा। 27 फरवरी को मुख्य बांध के निर्माककी निविदा भी आमंत्रित कर दी गयी है। प्रस्तावित परियोजना से हल्द्वानी के लोगों को 2050 तक पानी की कमी नहीं रहेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हल्द्वानी नैनीताल रोपवे में कार्य शीघ्र शुरू होगा। काठगोदाम-अमृतसर ट्रेन को अचार संहिता से पहले शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सूर्य ढलने की ओर है। बनभूलपुरा में उपद्रव मुद्दे पर कहा कि सरकारी जमीन थी, नोटिस देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई का विरोध उचित नहीं था। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे को कायम रखने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, चंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed