फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Catering businessman strangled to death

कैटरिंग कारोबारी की गला घोंटकर हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Catering businessman strangled to death
हल्द्वानी। शहर के कैटरिंग कारोबारी का शव बरेली रोड स्थित दानिश के बगीचे में मिलने से सनसनी फैल गई। गला रस्सी के फंदे से कसा गया था। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। बनभूलपुरा पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सोनू गुप्ता के बड़े भाई सर्वेश गुप्ता ने की तहरीर सती कालोनी निवासी सोनू सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सैनी को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था और छोटे भाई की पत्नी गुस्से में आकर मायके किच्छा चली गई। बड़े भाई का आरोप है कि उसके भाई की हत्या में सोनू सैनी का हाथ है।
विज्ञापन

उजाला नगर निवासी सोनू गुप्ता (38) कैटरिंग का काम करता था। रविवार सुबह बकरी चराने निकले लोगों दानिश के बगीचे में पेड़ के नीचे शव पड़ा देखा। उनके शोर मचाने पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। बगीचा मालिक दानिश ने पुलिस की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद शाह और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक मौके पर पहुंचे। सोनू के गले में रस्सी का फंदा लगा था। तलाशी में उससे मोबाइल और बाइक की चाभी बरामद हुई। मां शकुंतला और बड़े भाई सर्वेश गुप्ता ने सोनू के शव की शिनाख्त की। पूछताछ में पता चला कि सोनू शनिवार शाम विष्णुपुरी में रहने वाले अपने बुआ के बेटे रमेश गुप्ता के साथ डहरिया स्थित बैंक्वेट हॉल गया था। वहां रमेश की मां सब्जी बेचती है। सब्जी लेने के बाद सोनू ने रमेश को घर छोड़ दिया था। मां शकुंतला ने बताया कि सोनू अपनी बाइक घर के सामने गली में खड़ी करने के बाद रात आठ बजे घर से निकला था। सुबह बेटे के मौत की सूचना मिली। पुलिस मामले में आपसी संबंधों को जांच के केंद्र में रखकर हत्यारों की तलाश कर रही है। दो संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस को हत्यारों के बारे में सुराग मिला है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

घटना से पांच दिन पहले पत्नी गई थी मायके
सोनू की पत्नी रजनी पांच दिन पहले मायके किच्छा गई थी। सोनू की मौत से उनके तीन बच्चे कशिश (12), वरुण (10) और ओम (05) के सिर से पिता का साया छिन गया है। पति के हत्या की जानकारी मिलने पर पत्नी घटनास्थल पर पहुंची। मां शकुंतला ने मामले में परिवार के सदस्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लॉकडाउन में कैटरिंग का कारोबार बंद होने के कारण सोनू पल्लेदारी और मजदूरी करने लगा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सोनू के घर में मुरादाबाद का एक युवक आता-जाता था, जो वर्तमान में सती कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए
हत्या की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम के प्रभारी नंदन सिंह रावत मौके पर साक्ष्य एकत्रित करने के लिए पहुंचे। मौके पर शव घसीटने के निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य स्थान पर गला कसने के बाद शव को बगीचे में ठिकाने लगाया गया है।
पत्नी ने जेठ और जेठानी पर लगाया आरोप
सोनू की पत्नी रजनी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व सोनू का अपने बड़े भाई सर्वेश के साथ झगड़ा हुआ था। आरोप लगाया कि उस समय सर्वेश और उसके साले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ दिन पहले जेठानी ने उसके छोटे बेटे ओम को पीट दिया था। यह मामला थाने पहुंचा था, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। कहा कि दो दिन पूर्व रात को उसकी पति से फोन पर बात भी हुई थी। इधर, सर्वेश का कहना है कि हर घर में झगड़ा होता है लेकिन अपने भाई को कोई क्यों मारेगा। तीन भाइयों में सोनू दूसरे नंबर का था।

पुलिस की टीमें कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
-प्रीति प्रियदर्शिनी, एसएसपी नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed