{"_id":"5491873ce3f9cea12ce48c96a3bfa827","slug":"cast-dug-500-meters-of-pipeline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली बनाने के लिए खोद डाली 500 मीटर पाइप लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली बनाने के लिए खोद डाली 500 मीटर पाइप लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
Updated Fri, 10 Apr 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल-रानीबाग रोड स्थित चंदादेवी गांव में सड़क किनारे नाली निर्माण के दौरान लोनिवि की जेसीबी ने खुदाई करते हुए अमृतपुर पेयजल योजना के करीब पांच सौ मीटर पाइप उखाड़ दिए। पेयजल लाइन के उखड़ने की सूचना मिलते ही मौके पर कई ग्रामीण आ पहुंचे। ग्रामीणों ने लाइन तोड़ने का विरोध किया और विभागीय अधिकारियों से क्षतिग्रस्त लाइन ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
जल निगम ने स्वैप मोड के तहत अमृतपुर पेयजल योजना के तहत लाखों रुपए खर्च कर पेयजल लाइन बिछवाई थी। पिछले काफी समय से क्षेत्र के लोग उक्त पेयजल लाइन निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को जैसे ही ग्रामीणों के पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली तो ग्राम प्रधान कमला देवी, उप प्रधान डीके शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन पलड़िया, भावना पलड़िया, चंद्रबल्लभ पांडे, जीवन चंद्र आदि मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ज्योति तिवारी भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जेसीबी चालक के समक्ष पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त करने पर रोष जताया, जिस पर चालक ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उक्त लाइन ज्यादा गहराई में बिछी न होने के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी और क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बमुश्किल उक्त लाइन बिछाई गई थी। लाइन के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब अमृतपुर और आसपास के क्षेत्रों में पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने धमकी दी कि यदि शीघ्र क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
नाली निर्माण के दौरान चंदादेवी गांव में पेयजल लाइन टूटने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए भी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
- एचएस रावत, ईई लोनिवि, अस्थाई खंड भवाली (नैनीताल)।