फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   case of misdeed of teenage girl in haldwani Uttarakhand

मां बोली: पति सेना में हैं, बेटी 12वीं में...छात्रा से दुष्कर्म करके बनाया वीडियो, दो दोस्त कर रहे थे ब्लैकमेल

Fri, 19 Jul 2024 01:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2024 01:17 PM IST
सार

हल्द्वानी में किशोरी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
case of misdeed of teenage girl in haldwani Uttarakhand
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में किशोरी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मुखानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति सेना में हैं। मेरी बेटी एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। डेढ़ साल पहले लालडांठ निवासी अमित कुमार ने उससे दोस्ती की। जब वह घर पर नहीं थी तो अमित उनके घर आ गया। उसने बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए और उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। तब से वह ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बना रहा है। बेटी की तबीयत खराब होने पर जब महिला ने बेटी से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। बेटी ने बताया कि अमित का दोस्त नीरज टाकुली भी है।
विज्ञापन


वह उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। कई बार नीरज टाकुली ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। दोनों युवक यहीं नहीं रुके, वह वीडियो कॉल में उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि अमित और नीरज टाकुली निवासी लालडांठ पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करके बनाया वीडियो, दो दोस्त लगातार कर रहे थे ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed