फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed for exploitation misdemeanor by pretending to marry

शादी का झांसा देकर किया शोषण दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed for exploitation misdemeanor by pretending to marry
हल्द्वानी। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया। अब शादी से इनकार कर रहा है। मुखानी पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कठघरिया निवासी हरप्रीत सिंह देहरादून स्थित एक शिक्षण संस्थान में चार साल पहले एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। वहां मुखानी क्षेत्र की एक युवती भी एलएलबी कर रही थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। युवती का आरोप है कि हरप्रीत ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

युवक की हरकत से परेशान होकर युवती ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि इसी आधार पर हरप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच के आधार पर इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed