फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed against professional bailiffs Rinku and Rajkumar

Nainital News: पेशेवर जमानती रिंकू और राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Jun 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 15 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against professional bailiffs Rinku and Rajkumar
नैनीताल। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर हत्यारोपी महिला की जमानत लेने के दोनों आरोपियों के खिलाफ तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। जिला जज के आदेश पर पुलिस ने जमानत लेने की आरोपी महिला को कोर्ट से ही गिरफ्तार करा लिया था।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार के पेशकार अक्षय सैनी ने तल्लीताल थाने में तहरीर दी। बताया कि 15 मई 2019 को रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह की सलड़ी भीमताल के पास मौत हो गई थी, आरोप है कि उन्हें बेहोशी की हालत में लाकर गाड़ी में आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन

मृतका की पत्नी नीलम चौधरी निवासी शामिया लेक सिटी रुद्रपुर, उसके अन्य साथी जौनपुर निवासी अजय कुमार यादव व प्रयागराज निवासी मनीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। संबंधित वाद जिला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी नीलम के जमानती रिंकू सिंह निवासी लालपुर, थाना कुंडा काशीपुर और वहीं के राजकुमार ने झूठे व कूटरचित दस्तावेजों के आधार जमानत करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी फर्जी तरीके से जमानत लेने में मुकदमे दर्ज हैं। तल्लीताल थानेे में दोनों पेशेवर जमानती रिकू और राजकुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed