फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed against female doctor for negligence in treatment of child

Nainital News: बच्चे के इलाज में लापरवाही पर महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Jun 2024 05:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed against female doctor for negligence in treatment of child
रामनगर (नैनीताल)। सरकारी अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने पर डेढ़ साल के बच्चे की मौत होने के मामले में पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच रिपोर्ट में महिला डॉक्टर की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, खताड़ी निवासी मोहम्मद रिजवान ने डॉ. पूजा बिष्ट पर अपने पुत्र के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही से उसके पुत्र की मौत हुई। रिजवान की ओर तहरीर भी दी गई थी। मामले में सीएमओ ने जांच कमेटी बनाई थी। टीम ने इस प्रकरण की जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी, जिसमें डॉक्टर की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में लापरवाही सामने आने पर कोतवाली में डाॅ. पूजा बिष्ट के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह था पूरा मामला

16 सितंबर 2023 को खताड़ी निवासी मो. रिजवान अपने डेढ़ वर्षीय बेटे अब्दुल कादिर की तबीयत खराब होने पर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। आरोप है कि उसके पुत्र की हालत ज्यादा खराब थी, लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉ. पूजा बिष्ट ने उससे बच्चे का आधार कार्ड व अन्य प्रपत्र लाने के बाद ही इलाज करने की बात कही। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि इस बीच उसके साथ अभद्रता भी की गई।



डाॅ. चंद्रा पंत, सीएमएस रामनगर ने बताया कि सीएमओ की ओर से गठित टीम की जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में डाॅ. पूजा बिष्ट रामनगर अस्पताल में तैनात नहीं है। अब काशीपुर में उनका अपना अस्पताल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed