फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed against 70 people including former deputy secretary of MBPG college for insulting the tricolor

Nainital News: तिरंगे का अपमान करने पर एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व उपसचिव समेत 70 पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 70 people including former deputy secretary of MBPG college for insulting the tricolor
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपसचिव करन अरोरा साइबर ठगी के मामले से अभी निपटे भी नहीं कि अब एक और मुसीबत में फंस गए हैं। पुलिस ने 15 अगस्त को तिरंगा रैली के दौरान हुए बवाल में करन समेत चार नामजद और 70 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। सभी पर हाईवे जाम करने, तिरंगे का अपमान करने, पथराव और सरकारी कार्य में बांधा डालने के गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के एडिशनल एसआई प्रदीप सिंह राणा ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को वह सिटी चौराहे के पास ड्यूटी कर रहे थे। उनके साथ सिपाही सुखदेव, होमगार्ड निर्मला, एएसआई सुरेश पाठक और प्रकाश नगरकोटी ड्यूटी पर थे। दोपहर तीन बजे रामपुर रोड की ओर से जुलूस की शक्ल में लगभग 60-70 लोग अपनी-अपनी गाड़ियों के बोनट, छत व खिड़कियों में बैठकर अराजकता करते हुए आ रहे थे। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया। रोकने का प्रयास करने पर हुड़दंगी ने पत्थरबाजी करने लगे। रैली के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को रोड पर गिराकर अपमानित किया गया।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में रैली के आयोजक करन अरोरा, अमर गुप्ता, हर्षित जोशी, शुभम गोस्वामी समेत 70 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करन अरोरा के खिलाफ कुछ महीने पहले बनभूलपुरा थाने में साइबर ठगी के आरोप में भी एक मामला दर्ज हुआ है। उसकी विवेचना जारी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed