फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car overturns after colliding with bike and scooter, eight injured

Nainital News: बाइक और स्कूटी से टकराकर पलटी कार, आठ घायल

Tue, 25 Jun 2024 06:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 25 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after colliding with bike and scooter, eight injured
कालाढूंगी सड़क हादसे के घायल
कालाढूंगी। कालाढूंगी-रामनगर मुख्य मार्ग पर टेढ़ी पुलिया के पास सामने से गलत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक कार आगे चल रही बाइक और स्कूटी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में जाकर पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को हल्द्वानी रेफर किया गया जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे रामनगर मार्ग पर टेढ़ी पुलिया के पास नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार के सामने एक एक वाहन गलत दिशा से आ गया। बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक और स्कूटी से टकराकर सड़क किनारे जंगल में जाकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार सुंदरनगर, तरणताल (पंजाब) निवासी भाव्या (10) पुत्री नरेंद्र कुमार, अर्शिया (8) पुत्री संदीप शर्मा, संदीप शर्मा (43), वीरेंद्र कुमार (41), चालक जगदीप सिंह (35) पुत्र जोगेंद्र सिंह और बाइक सवार हल्द्वानी जवाहरनगर निवासी अख्तर अली पुत्र अफसर अली जबकि स्कूटी सवार ज्योति पाठक निवासी काशीपुर हेमपुर व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल भाव्या, अर्शिया, अख्तर अली, ज्योति पाठक और उसके साथ सवार युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ भगवान महर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। संवाद

कालाढूंगी सड़क हादसे के घायल

कालाढूंगी सड़क हादसे के घायल

कालाढूंगी सड़क हादसे के घायल

कालाढूंगी सड़क हादसे के घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed