फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car overturns after climbing on a pole, retired teacher injured

Nainital News: खूंट पर चढ़कर पलटी कार, रिटायर्ड शिक्षक घायल

Wed, 27 Mar 2024 03:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after climbing on a pole, retired teacher injured
हल्द्वानी। रामपुर रोड का चौड़ीकरण कार्य लगभग पूरा हो गया है। अभी भी ब्रिडकुल ने सड़क की पटरी से पेड़ के खूंट नहीं उखाड़े हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे एक रिटायर्ड शिक्षक की कार खूंट पर चढ़कर पलट गई। हादसे में रिटायर्ड शिक्षक घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। इधर, पुलिस ने क्रेन बुलाकर सड़क पर पलटी कार को हटाया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, पाइन सिटी फुटकुआं निवासी नाथ लाल वर्मा (64) देर शाम गन्ना सेंटर से घर लौट रहे थे। इस बीच सामने से आ रही कार की लाइट उनकी आंखों पर पड़ी तो उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे बनी पटरी (फुटपाथ) पर उतारी, तभी कटे पेड़ की खंट पर चढ़ने से कार पलट गई। आसपास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। परिजनों ने नाथ लाल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सड़क पर पलटी कार को क्रेन की मदद से सीधा खड़ा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed