फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car fell into ditch, driver of Almora resident dies

खाई में गिरी कार, अल्मोड़ा निवासी चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch, driver of Almora resident dies
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग पर शनिवार रात डेढ़ बजे बमस्यू के पास हल्द्वानी से रानीखेत की ओर जा रही कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर छड़ा अल्मोड़ा एसडीआरएफ आपदा प्रबंधन की टीम और राजस्व पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया और चालक नितिन कुमार (27) पुत्र मनोज कुमार निवासी राजपुरा अल्मोड़ा को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन रविवार सुबह खैरना पहुंचे। बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था और वह रानीखेत जा रहा था। रानीखेत के कानूनगो हनीफ बेग ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खैरना चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया।
विज्ञापन

टीम ने अंधेरे में चलाया बचाव अभियान
शनिवार देर रात हुए हादसे की सूचना पर पटवारी गिरीश कुमार, विजेंद्र आर्य और एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल लाल सिंह, पंकज डंगवाल, गणेश मेहरा, भारत अरोरा, मनोज कुमार ने गहरी खाई में रस्सी बांधकर बचाव अभियान चलाया। टीम अंधेरे और कटीली झाड़ियों के बीच कसी तरह से वाहन चालक को खाई से सड़क तक लेकर पहुंची। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed