फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Captain HD Mishra is no more

कैप्टन एचडी मिश्रा नहीं रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Captain HD Mishra is no more
हल्द्वानी, सेवा निवृत्त कैप्टन व पूर्व अपर आयुक्त हरिदत्त मिश्रा का फाइल फोटो। अमर उजाला
हल्द्वानी। पूर्व अपर आयुक्त कैप्टन हरिदत्त मिश्रा का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। 85 वर्षीय एचडी मिश्रा शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा के पिता थे। उन्होंने मंगलवार सुबह नारीमन चौराहा के पास स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग के चित्रशिला घाट पर किया गया। सैनिकों की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले के आरे छौना गांव के मूल निवासी कैप्टन हरिदत्त मिश्रा नारीमन चौराहा के पास आवास बनाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। बड़े बेटे महेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उनके मुंह से खून आने लगा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पता चला कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया है। हरिदत्त मिश्रा सेना से 1969 में रिटायर हुए थे। 1972 में वह पीसीएस की परीक्षा में पास हो गए। 1992 में वह मुरादाबाद मंडल से अपर आयुक्त के पद से रिटायर हुए। सहारनपुर में हुए दंगे को शांत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। हरिदत्त मिश्रा के चार बेटों में से दूसरे नंबर के मेजर चंद्रशेखर मिश्रा कारगिल युद्ध में पाकिस्तानियों से लड़ते शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed