फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cancer Survivor Meet organized at Ujala Cygnus Central Hospital

Nainital News: उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल में कैंसर सर्वाइवर मीट का आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cancer Survivor Meet organized at Ujala Cygnus Central Hospital
हल्द्वानी। उजाला सिग्नेस अस्पताल में शनिवार को कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान कैंसर को मात दे चुके मरीजों को सम्मानित कर उनके साहस, धैर्य और जीवटता को नमन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह ने कहा कि कैंसर से लड़ाई लड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा है। उनका आत्मबल और सकारात्मक दृष्टिकोण सभी को सीख देता है। उन्होंने कैंसर को हराकर सामान्य जिंदगी जी रहे लोगों को सम्मानित किया। विशेषज्ञों ने कहा कि अब कैंसर सामान्य बीमारी की तरह है, इससे डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. शलभ अरोड़ा ने कहा कि हर साल कैंसर में नई नई रिसर्च और दवाएं आ रही हैं। अब प्रणालियों में सुधार आ रहा है और कैंसर रोग का निदान होने लगा है। डॉ. सौरभ नंदी ने कहा कि कैंसर से डरें नहीं, इलाज कराएं और मजबूती से सामना करें। डॉ. नम्रता शर्मा ने कैंसर के उपचार में नवीनतम विधियों की जानकारी दी। इसके बाद मरीजों ने संघर्ष से ठीक होने तक के अनुभव साझा किए। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एचएस भंडारी ने कहा, कैंसर केवल एक रोग नहीं, बल्कि एक मानसिक और भावनात्मक संघर्ष है। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन रमेश शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की। अस्पताल के उप चिकित्सा निदेशक डॉ. नवनीत शेखसरिया ने कैंसर को हराने वाले लोगों को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि उजाला सिग्नस अस्पताल भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कैंसर रोगियों को उच्चस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा। बताया कि 100 बेड का विशेष कैंसर अस्पताल उजाला सिग्नस की ओर से तैयार किया जा रहा है जो अगले वर्ष तक संचालित हो जाएगा। संचालन नर्सिंग अधिकारी नेहा पांडे ने किया। कार्यक्रम में स्वस्थ हो चुके 90 से अधिक कैंसर रोगी मौजूद रहे। अस्पताल के डिजिटल हेड तारा सिंह नगरकोटी, कॉरपोरेट मैनेजर प्रदीप सिंह जीना, मार्केटिंग मैनेजर मनोज जोशी, संयोजक नीलम पांडे, रमा शाही आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed