फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Campaigning in the closed borders

सरहदों में सिमटा चुनाव प्रचार

Tue, 07 Feb 2017 02:05 AM IST
नाजिम मिकरानी
नाजिम मिकरानी Updated Tue, 07 Feb 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Campaigning in the closed borders
UP Election 2017: 302 millionaires are contesting in the first phase

चुनाव प्रचार अभियान में खुद को साबित करने के लिए सभी पार्टी और प्रत्याशी हरसंभव कोशिश में जुटे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए सभी हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। चुनावी मैनेजमेंट के बीच हल्द्वानी सीट पर एक बात जो उभरकर सामने आ रही है, वह यह कि कांग्रेस को छोड़कर बाकी प्रत्याशियों ने अपनी सरहदें बना ली हैं।

विज्ञापन


किन इलाकों पर फोकस करना है और कहां मगज खपाने की जरूरत ही नहीं है, यह तय हो गया दिखता है। हमेशा की तरह सपा का प्रचार बनभूलपुरा और मुस्लिम बहुल इलाकों तक ही सीमित है तो बसपा का फोकस मुस्लिम और दलित मतदाता हैं, जबकि भाजपा का रूझान अल्पसंख्यक बहुल इलाकों की तरफ है ही नहीं।
विज्ञापन


हल्द्वानी विधानसभा सीट पर आठ प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं, जिनमें दो निर्दलीय हैं, बाकी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के हैं। यहां एक लाख 40 हजार 409 मतदाता हैं, जिनमें मुस्लिम वोटरों की संख्या करीब 42 हजार हैं। राज्य गठन से अब तक सभी विधानसभा चुनावों में सपा को यहां सर्वाधिक वोट पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस दूसरे, बसपा तीसरे और भाजपा चौथे नंबर पर रही। नगर निगम के चुनाव में मेयर के पद पर सपा से प्रत्याशी रहे अब्दुल मतीन सिद्दीकी भाजपा के डा. जोगेंद्र रौतेला से 1400 वोटों से पीछे रह गए थे। मतीन को 21400 वोट मिले, इनमें करीब 90 फीसदी सिर्फ  बनभूलपुरा से ही थे।

अब मतीन कांग्रेस में शामिल हो गए हैं तो सपा ने आजाद नगर के ही शोएब अहमद पर दांव खेला है। लोगों को उम्मीद थी कि शोएब सेक्युलर छवि के कारण दूसरे क्षेत्रों में भी अपनी छाप छोड़ेंगे, क्योंकि मतीन सिद्दीकी केवल मुस्लिमों के नेता ही माने जाते रहे।

शोएब का प्रचार भी केवल बनभूलपुरा तक ही सिमटकर रह गया है। सपा ने सात चुनावी कार्यालय खोले हैं, जो सभी मुस्लिम क्षेत्रों में ही हैं। जनसभाएं, प्रचार और रैलियां भी सीमित क्षेत्रों में ही चल रही हैं।

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शकील अहमद केके अब तक दो दर्जन से अधिक जनसभाएं कर चुके हैं। बसपा का केंद्र दलित और मुस्लिम मतदाता हैं। वह इन्हें अपने पाले में करने की जद्दोजहद में जुटे हैं।  

अब तक भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला का प्रचार बनभूलपुरा की सरहदों के बाहर ही रहा है। बनभूलपुरा में न तो भाजपा का कोई कार्यालय खुला और न ही व्यापक प्रचार।

यहां सोमवार की रात पहली सभा हुई, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब समेत भाजपा के कई बडे़ पदाधिकारी इस क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस क्षेत्र से ढाई से तीन हजार वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2012 की स्थिति
पार्टी            प्रत्याशी         वोट
कांग्रेस        इंदिरा हृदयेश        42627
भाजपा        रेनू अधिकारी        19044
सपा        मतीन सिद्दीकी        13453
बसपा         रईसुल हसन        3043

बसपा का नारा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय है। इसलिए सभी वर्गों और क्षेत्रों में प्रचार किया जा रहा है, जिसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कैडर वोट और मुस्लिम वर्ग मजबूती के साथ खड़ा है।
-जरियाब सिद्दीकी, युवा बसपा नेता

सपा के साथ हर वर्ग जुड़ा है। खासतौर पर युवाओं का रुझान अधिक है। जनसभाओं में भी बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी किया जा रहा है।

अब्दुल कवि, सपा प्रदेश प्रवक्ता सपा

भाजपा का प्रचार चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। बनभूलपुरा में अब हर रोज जनसभा होगी। कार्यालय भी खोला जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की सभा भी आयोजित कराई जाएगी।
-मजहर नईम नवाब, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed